उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ है, बीते दिन बारिश होने से गर्मी से आम जनमानस को रहात मिली है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि, प्रदेशभर में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 25 जून से पहले प्रदेश के पर्वतीय इलाकों कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में भी तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।
राज्य में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। मानसून की गति बढ़ रही है। सामान्य तौर पर राज्य में मानसून आने की निर्धारित तिथि 21 से 22 जून है। लेकिन करीब दो सप्ताह पूर्व मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि राज्य में मानसून अपने तय समय से एक सप्ताह की देरी से पहुंचेगा। अब 28 से 29 जून तक राज्य में मानसून आने का अनुमान जताया गया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…