उत्तराखण्ड

देहरादून सहित 6 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

मानसून की दस्तक के बाद उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है , वहीं आज मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।  मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है।

इसे लेकर मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 7 से 9 जुलाई तक भी कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय जिलों में कहीं स्थानों में बारिश की आशंका जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद बारिश में कमी के आसार हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

इसमें संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान खिसकने, सड़कें बंद होने और नदी-नालों में अतिप्रवाह को लेकर अलर्ट किया है। पहाड़ी इलाकों में आवाजाही करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago