उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में तेज बारिश को लेकर ऑरेज अलर्ट जारी

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड में कई दौर की तेज बारिश के आसार हैं। जबकि, देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान को देखते हुए डीएम सोनिका ने कहा कि बारिश के दौरान होने वाली समस्याओं के मद्देनजर जिले में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल-कालेज, शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। डीएम ने सीईओ और सभी प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए।

सावन शुरू होने के बाद से मानसून ने प्रदेशभर में तेजी पकड़ी है। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव, भूस्खलन लोगों के लिए समस्या बना हुआ है। उधर शुक्रवार की बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेशभर में सबसे ज्यादा बारिश दून में 32.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि, दूसरे नंबर पर भी दून के ही आशारोड़ी में 30 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे कम बारिश टनकपुर, पंचेश्वर में हुई। यहां 2.5 एमएम बारिश हुई। रामनगर में 23.5 एमएम, नैनीताल में 14 और मुक्तेश्वर में चार एमएम बारिश हुई। दून में शनिवार के तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार हैं।

राजधानी दून में बारिश का तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक 25 डिग्री रहा। वहीं, पंतनगर और मुक्तेश्वर का तापमान सामान्य के आसपास रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में दोनों जगह तीन डिग्री का इजाफा रहा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago