उत्तराखण्ड

*हमारी सरकार” विकल्प रहित संकल्प ” के ध्येय के साथ कर रही कार्य- मंत्री गणेश जोशी

देहरादून:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत सामुदायिक केन्द्र हाथीबड़कला में राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन भी किया। मंत्री गणेश जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रदेश सरकार द्वारा इस एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे है। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के ध्येय के साथ निरंतर अग्रसर है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता कमेटी का गठन किया गया है और समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बहनों के साथ छल न कर सके, इसके लिए सख्त धर्मानान्तरण कानून लागू, महिलाओं के आत्मनिर्भर एवं उन्नयन हेतु भर्तियों में महिलाओं को क्षेतिज आरक्षण लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में नकल रोकने हेतु देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाकर लागू किया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 को अन्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित कराने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है, जब यूएन में पीएम मोदी ने प्रस्ताव रखा तो 72 देशों ने इसका समर्थन किया और आज अन्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष मनाया जा रहा है। हमारी सरकार ने स्टेट मिलेट मिशन की घोषणा की है। एप्पल मिशन, कीव उत्पादन सहित विभिन्न योजनओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। देश में जी 20 आयोजन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है, जिसके दो कार्यक्रम उत्तराखण्ड में भी हो रहे हैं। मंत्री ने कहा कि 2025 में जब राज्य 25 वर्ष का होगा तब तक एप्पल, होर्टिकल्चर के क्षेत्र में उत्पादन को दो गुना करेंगे। उन्होंने कहा कि रूफ गार्डन विकसित करने हेतु 25 हजार तक की धनराशि की व्यवस्था की जा रही है, शीघ्र ही योजना का शुभारंभ सरकार करने जा रही है।

जल जीवन मिशन के माध्यम से सरकार पेयजल पहुंचाने का काम कर रही है। समाज के हर वर्ग की चिन्ता सरकार कर रही है और पलायन को रोकने की दिशा में सरकार निरन्तर कार्य कर रही है।  इस अवसर पर जनपद के विभन्न विभागों द्वारा जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में अपर ज़िलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, ज़िला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, बीजेपी महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, राकेश रावत, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago