बदायूं:- बदायूं रोडवेज की 50 प्रतिशत बसों में अब तक फॉग लाइट नहीं लग सकी हैं, ऐसे में कोहरे में हादसा होने का डर बना रहेगा। डिपो के पास कुल 137 बसें हैं, जिसमें से अब तक केवल 55 बसों में ही फॉग लाइट लगाने का काम पूरा किया गया है। अधिकारियों के अनुसार बाकी बसों में भी फॉग लाइट, पीली ट्यूब, रिफ्लेक्टर, आई केट लगाई जा रही हैं, ताकि कोहरे में भी सामने और पीछे से आने वाला वाहन को दूसरे चालक पहचान सकें। अगले दो तीन दिनों में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
अभी दिल्ली, अलीगढ़ समेत लंबे रूटों पर जाने वाली करीब 55 बसों में फॉग लाइट लगाई गईं हैं, जबकि सुबह और शाम में कोहरा हो रहा है। एआरएम ने कहा कि बसों में फॉग लाइटें लगवाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही सभी बसों में लाइटें लगवा दी जाएंगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…