फिरोजाबाद:- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में वायरल बुखार के मरीज बढ़ने से मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं। यह बुखार कम से कम चार दिन रहता है। सिर, पैर और कमर में दर्द के साथ ही मांसपेशियों में जकड़न भी होती है। इन दिनों सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइन है। रविवार मेडिकल वार्ड में सामान्य मरीजों के अधिकांश बेड पर मरीज भर्ती मिले। निजी अस्पतालों का यही हाल है। सीएमएस डॉ. नवीन जैन का कहना है कि इन दिनों वायरल बुखार तेजी से बढ़ रहा है।
हालत गंभीर होने पर पीड़ित को वार्ड में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है। परिवार के किसी एक सदस्य को वायरल बुखार होने पर अन्य भी उसकी चपेट में आ रहे हैं। यही कारण है कि इससे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। गर्मी के बाद रुक-रुककर बारिश होने से संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि अपने पास जलभराव न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। वहीं, जिले में डेंगू के मरीज मिलने के बाद साफ-सफाई को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…