विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को विश्वभर में मनाया जाता है वही आज उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर आज उत्तराखंड में पांच लाख से अधिक लोग तंबाकू मुक्त उत्तराखंड की शपथ लेंगे। वहीं यह कार्यक्रम दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हर स्कूल कॉलेज का कैंपस तंबाकू मुक्त होगा। वहीं हर ब्लॉक में दो गांव तंबाकू मुक्त होंगे। 2025 तक 15 फीसद लोग को तंबाकू छुड़वाने का संकल्प है।
दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित तंबाकू मुक्त उत्तराखंड कार्यक्रम में अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल एडमिरल डीके जोशी भी शामिल हुए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत, चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ हेमचंद्र पांडेय, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट व महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
न खुद तंबाकू का सेवन करेंगे और न करने दें
महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि तंबाकू से होने वाली बीमारियों का जोखिम बढ़ा है। अच्छी बात ये है कि भावी पीढ़ी के रूप में आंकड़े उम्मीद जगा रहे हैं। संकल्प लें कि न खुद तंबाकू का सेवन करेंगे और न अपने परिचित को करने देंगे। टीबी एंड चेस्ट के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। साथ ही कहा कि तंबाकू जन स्वास्थ्य के साथ ही पर्यावरण को भी अत्यधिक नुकसान पहुंचा रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…