देश-विदेश

भारत के हमले के बाद पाकिस्तान नरम, रक्षा मंत्री ने तनाव कम करने की पेशकश

भारत की ओर से आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान की सार हेकड़ी निकाल दी है। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत की ओर से की गई स्ट्राइक के बाद पड़ोसी मुल्क की अक्ल ठिकाने आ गई है। उनके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि अगर भारत तनाव कम करता है तो पाकिस्तान भी ऐसा करने के लिए तैयार है। उनकी टिप्पणी भारत की ओर से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई के कुछ घंटों बाद आई है।

ब्लूमबर्ग टेलीविजन ने आसिफ के हवाले से बताया कि पाकिस्तान केवल तभी जवाब देगा, जब उस पर हमला होगा। उन्होंने कहा, ‘हम पिछले पखवाड़े से लगातार कह रहे हैं कि हम भारत के खिलाफ कभी भी कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे, लेकिन अगर हम पर हमला होता है तो हम जवाब देंगे। अगर भारत पीछे हटता है तो हम निश्चित रूप से इस तनाव को कम करेंगे।’ बातचीत की संभावना के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी किसी संभावित बातचीत के बारे में जानकारी नहीं है।

इससे पहले पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि भारत के मिसाइल हमलों में कम से कम 26 लोग मारे गए और 46 घायल हुए। हालांकि, भारत ने साफ किया है कि उसने सिर्फ आतंक के ठिकानों को ही निशाना बनाया है। उसने किसी भी रहवासी इलाकों या आम नागरिकों वाली जगहों पर हमले नहीं किए हैं।

इससे पहले बड़बोलापन दिखाते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनके सशस्त्र बल दुश्मन से निपटने का तरीका अच्छी तरह जानते हैं। भारत द्वारा किए गए युद्ध के इस कृत्य का मुंहतोड़ जवाब देने का पाकिस्तान को पूरा अधिकार है। वास्तव में इसका कड़ा जवाब दिया जा रहा है। हम दुश्मन को उसके नापाक इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान से साफ हो गया कि आदत से मजबूत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सिर्फ गीदड़भभकी ही दे रहे थे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago