खेल

पाक की पूरी टीम पस्त, भारत ने 80 गेंदों पर ऐसे पलटा मैच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया. पहले भारतीय गेंदबाजों ने कमाल प्रदर्शन करते हुए 191 रनों पर पाकिस्तान को रोक दिया. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा की आतिशी बल्लेबाजी ने टीम की जीत की दहलीज तक पहुंचाया. इस मैच नें भारतीय गेंदबाजों ने कुछ ऐसा कर दिया जो वर्ल्ड कप इतिहास सिर्फ तीसरी बार हुआ है.

भारतीय गेंदबाजों का कमाल प्रदर्शन

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 191 रनों पर रोक दिया. पाकिस्तान टीम के 155 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गिरे थे. बाबर आजम अर्धशतक लगाकर मोहम्मद रिजवान के साथ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन सिराज की एक गेंद मैच का टर्निंग पॉइंट बना. बाबर आजम 50 रन निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड हो गए. इसके बाद पाकिस्तान टीम के एक के बाद एक विकेट ताश के पत्तों की तरह बिखरते चले गए. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने गजब की गेंदबाजी की और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया.

वर्ल्ड कप में सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा

भारत के पांच गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ 2-2 विकेट लिए इसके साथ ही वर्ल्ड कप की रिकॉर्ड बुक में यह दर्ज हो गया. वर्ल्ड कप इतिहास में ऐसा सिर्फ तीसरी बार देखने को मिला है कि एक मुकाबले में टीम के 5 गेंदबाजों ने अपने नाम 2-2 विकेट किए हैं. रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या ने ये विकेट अपने नाम किए.

वर्ल्ड कप में तीसरी बार 5 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए

भारत vs पाकिस्तान, मोहाली 2011
न्यूजीलैंड vs श्रीलंका, क्राइस्टचर्च 2015
भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद 2023

भारत की लगातार तीसरी जीत

पाकिस्तान को हराकर भारत ने लगातार वर्ल्ड कप 2023 की तीसरी जीत दर्ज की है. टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक के साथ ही अंकतालिका में नंबर-1 का पायदान हासिल कर लिया है. टीम इंडिया के लिए अगले तीन मुकाबले आसान नहीं रहने वाले हैं. अगला मुकाबला 18 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ होगा इसके बाद न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी घातक टीमों से सामने होगा.

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago