देश-विदेश

पलक तिवारी ने ‘द भूतनी’ की रिलीज के बाद किए सिद्धिविनायक दर्शन

पलक तिवारी इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। ‘द भूतनी’ गुरुवार 1 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज के एक दिन बाद आज पलक तिवारी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मंदिर से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह ऑरेंज रंग का सूट पहने बेहद प्यारी दिख रही हैं। पहली तस्वीर सिद्दिविनायक मंदिर के अंदर की है। इस पहली तस्वीर में पलक कैमरे के सामने प्यारी मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं। पलक के चेहरे पर मुस्कान के साथ संतोष नजर आ रहा है। इस दौरान उन्होंने माथे पर टीका लगा रखा है। पलक के पीछे गणपति जी नजर आ रहे हैं। इस दौरान मंदिर के पंडित जी भी व्यस्त नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर भी मंदिर के अंदर की ही है। इस तस्वीर में पलक गणपति के सामने खड़ी हैं और बाकी लोग वहां प्रभु के दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर में पलक अपनी कार में नजर आ रही हैं। यह लास्ट तस्वीर उनके द्वारा ली गई सेल्फी है।

पलक ने इन तस्वीरों के साथ कोई भी कैप्शन नहीं लिखा क्योंकि उनकी तस्वीरों ने ही सारी बात कह डाली। पलक के फैंन ने उनकी इन तस्वीरों पर लाल दिल वाले और फायर इमोजी बरसाए हैं। पलक तिवारी की फिल्म ‘द भूतनी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बहरहाल, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। पहले दिन ‘द भूतनी’ ने महज 0.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म में पलक तिवारी के अलावा मौनी रॉय, संजय दत्त और सनी सिंह ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में मौनी ने भूतनी मोहब्बत, संजय दत्त ने भूतों को भगाने वाले बाबा, पलक ने अनन्या और सनी ने शांतनु का किरदार निभाया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago