देश-विदेश

गोपालगंज में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का संबोधन, हिंदू समाज को कभी भी झुकने नहीं देंगे

बिहार:-  बिहार के गोपालगंज जिले में शनिवार दोपहर को बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार सजा, जिसमें लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। इस भव्य दरबार में इतनी भीड़ थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दरबार में पहुंचते ही भगवान हनुमान जी की आराधना की और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।  पंडित शास्त्री का दरबार श्रद्धा और विश्वास से भरा हुआ था, जहां हर कोई भगवान हनुमान जी और बालाजी जी के दर्शन के लिए उमड़ा हुआ था। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह दरबार केवल एक बहाना है, लेकिन मकसद यह है कि यहां आए सभी हिंदुओं को हनुमान जी और बालाजी जी के दर्शन कराए जाएं। हम हिंदू समाज को कभी भी झुकने नहीं देंगे, हम नालायक हैं, हमारे चक्कर में मत पड़िए, हम जिस बालाजी के चक्कर में पड़े हैं, उनके चक्कर में पड़िए।”

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने विरोधियों पर तीखा प्रहार किया और कहा, “अरे तुम घुसपैठियों को रोक नहीं पाए, हमें क्या रोक पाओगे? बिहार हमारा है, हम बिहार के हैं। हर शनिवार बालाजी में लाखों लोग आते हैं, रोते हुए आते हैं और हंसते हुए जाते हैं। इस हिंदुस्तान का हिंदू न बंटेगा, न घटेगा, एक होकर रहेगा।” पंडित शास्त्री ने यह भी कहा कि उनका जीवन का उद्देश्य हमेशा हिंदू समाज की सेवा करना है, और वे कभी भी कोई ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे हिंदू समाज को झुकना पड़े। उन्होंने कहा, “हम जीवन में कोई ऐसा काम नहीं करेंगे, जिससे हिंदुओं को शर्मिंदा होना पड़े। हम सच्चे हिंदू हैं और हमेशा हिंदू धर्म की रक्षा करेंगे।”

दरबार में पंडित शास्त्री ने कुछ विशेष अर्जियां भी प्रस्तुत की। बाबा के दिव्य दरबार में पहली अर्जी नीले रंग की शर्ट पहने रवि नामक व्यक्ति की है, तीसरी अर्जी दीपक नामक बालक की है, और चौथी अर्जी सबसे अंतिम छोर में राजू सिंह, पिता माधव प्रसाद की लगी। इसके बाद बाबा ने आशीर्वाद देते दिया। इस दिव्य दरबार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एकता और समाज के सशक्तिकरण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सनातन समाज को कभी भी विभाजित नहीं होने दिया जाएगा और वे हमेशा धर्म की रक्षा करेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago