पठानकोट: पंजाब के पठानकोट जिले के नांगलपुर इलाके में भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अपाचे हेलिकॉप्टर ने शुक्रवार को आपात लैंडिंग की। फिलहाल, हेलिकॉप्टर की अचानक लैंडिंग के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और हेलिकॉप्टर को नजदीक से देखने लगे।
पहले भी हो चुकी है इमरजेंसी लैंडिंग
गौरतलब है कि इससे पहले 27 मई की सुबह भी भारतीय सेना के दो हेलिकॉप्टरों ने पठानकोट के ढोटिया गांव के खेल स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग की थी। उस दौरान दोनों हेलिकॉप्टर करीब 20 मिनट तक वहीं रुके और फिर सुरक्षित रवाना हो गए।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दोनों हेलिकॉप्टर करीब डेढ़ मिनट के अंतराल पर अलग-अलग दिशाओं से आए थे, जिससे गांव में हलचल मच गई थी। सेना के हेलिकॉप्टरों को मैदान में उतरता देख ग्रामीण हैरान रह गए और बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े।
गांव के सरपंच दिलबाग सिंह, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन रणजीत सिंह राणा, कोच सरूप सिंह ढोटियां और समाजसेवी रविंदर सिंह गिल ने बताया कि सेना के हेलिकॉप्टरों की अचानक लैंडिंग गांववासियों के लिए चौंकाने वाली थी। वे करीब 35 मिनट तक वहां रुके रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…