देश-विदेश

पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा गया धमाकेदार वीडियो

बिहार:- पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने आखिरी 24 घंटे की मोहलत दी है। व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा है। इसमें कहा कि 24 घंटे में तुम्हारी हत्या कर देंगे। हमारी तैयारी मुकम्मल है। हमारे साथी तेरे बहुत पास पहुंच गए हैं। तुम्हारे गार्ड भी तुम्हें नहीं बचा पाएंगे। तुझे हैप्पी बर्थडे लॉरेंस भाई और उनकी टीम की तरफ से पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अपना आखिरी दिन के मजे  कर लो। इस नंबर से धमकी आई है, वो पाकिस्तान का है। +92 336 0968377 नंबर से धमकी वाला मैसेज भेजा गया है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए सात सेकेंड का धमाके से जुड़ा एक वीडियो भी सांसद के मोबाइल नंबर पर भेजा है। इस मैसेज के बाद से पूर्णिया में सांसद के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पप्पू यादव फिलहाल पूर्णिया में ही हैं। सिक्योरिटी मशीन से चेकिंग के बाद ही किसी को भी अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं धमकियों के बावजूद लोगों से मिल रहा हूं। धमकी देने वाले ने फोन पर कहा आज रात दो बार बचे हो तुम। सांसद ने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस देश को बचाने और देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए हर बार मरने की तैयार हूं। देश को बांटने वाली ताकतों से लोकतंत्र को बचाने से मै किसी भी कीमत मत नहीं डरने वाला हूं। मैं लड़ने और मरने वाला।

सांसद को बार-बार मिल रही धमकियों को देखते हुए उनके दोस्त ने 2.5 करोड़ की चमचमाती बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट किया है। हालांकि इसके ठीक अगले दिन ही उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। पाकिस्तान से आए धमकी से भरे ऑडियो कॉल में 5 करोड़ की डिमांड की जा चुकी है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago