देहरादून : उदयपुर में कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविर में नवसंकल्प ऐलान में शामिल पार्टी के निर्णयों को देश के प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता तक पहुंचाने के लिए पहले राज्य स्तर फिर जिला महानगर व ब्लॉक तथा बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने विभिन्न स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड में राज्य स्तरीय नवसंकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला आयोजित करने के बाद पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्य स्तरीय कार्यशाला के संयोजक सूर्यकांत धस्माना को अब राज्य के हर जिले में जिला स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित करने के लिए राज्य का मुख्य समन्वयक नियुक्त किया है। धस्माना ने अपनी नियुक्ति की पुष्टि करते हुए बताया कि वे कल रविवार को इस संबंध में पार्टी मुख्यालय राजपुर रोड में एक पत्रकार वार्ता कर कार्यशालाओं के बारे में विस्तार से खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की आगामी रणनीति के बारे में भी चर्चा करेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…