उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक, परीक्षा रद्द

देहरादून:  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आठ जनवरी को हुई पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। पेपर आयोग के ही अति गोपन विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने पत्नी के साथ मिलकर लीक कराया। एसटीएफ ने अनुभाग अधिकारी, पत्नी समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से परीक्षा सामग्री और 41.50 लाख रुपये बरामद हुए हैं।

आयोग ने आरोपी अनुभाग अधिकारी को निलंबित करते हुए पटवारी भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। अब यह परीक्षा 12 फरवरी को दोबारा होगी। एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को पटवारी-लेखपाल भर्ती के पेपर लीक का खुलासा किया। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा के दो दिन बाद पेपर लीक होने की सूचना मिली थी, जिस पर एसटीएफ की चार टीमें बनाकर हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में रवाना की गई। शुरुआती पड़ताल में आयोग के ही एक कर्मचारी का हाथ सामने आ रहा था। एक अभ्यर्थी ने आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के नाम का खुलासा किया।

एसटीएफ ने इसकी गहराई पड़ताल कर उसे हिरासत में ले लिया था। उससे पूछताछ के बाद पता चला कि अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने अति गोपन कार्यालय से पेपर का मोबाइल से फोटो खींचने के बाद पत्नी रितु को उपलब्ध कराया। इसके बाद रितु ने इस पेपर को राजपाल को दिया। राजपाल ने अपने अन्य लोगों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों तक पेपर पहुंचाया और दो फॉर्म हाउस (बिहारीगढ़ व लक्सर) में हल करवाया।

पूछताछ के आधार पर एसटीएफ ने संजीव चतुर्वेदी के साथी राजपाल, संजीव कुमार, रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया। खबर लिखे जाने तक मामले में एसटीएफ आरोपियों से प्रश्न पत्रों के अलावा 41 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर चुकी थी। देर शाम एसटीएफ ने संजीव चतुर्वेदी की पत्नी रितु को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले में हरिद्वार के कनखल थाने में आईपीसी 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी और उत्तर प्रदेश उत्तराखंड सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) निवारण अधिनियम 1998 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि पटवारी लेखपाल भर्ती 12 फरवरी को कराने के साथ केवल सहायक लेखाकार परीक्षा को आगे बढ़ाया गया है। बाकी भर्तियों की परीक्षा परीक्षा कैलेंडर के हिसाब से ही होंगी।

अनुभाग अधिकारी सस्पेंड

सूचना मिलने के बाद राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को सस्पेंड कर दिया। उन्हें सचिव कार्यालय में संबद्ध किया गया है। साथ ही आयोग ने आठ जनवरी को हुई पटवारी-लेखपाल परीक्षा रद्द कर दी है। अब यह परीक्षा दोबारा 12 फरवरी को होगी। 12 फरवरी को प्रस्तावित सहायक लेखाकार परीक्षा अब 19 फरवरी को आयोजित कराई जाएगी।

1.14 लाख ने दी थी पटवारी-लेखपाल परीक्षा

आयोग की आठ जनवरी को हुई पटवारी लेखपाल परीक्षा के लिए 1,58,210 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,14,071 ने परीक्षा दी थी। यह परीक्षा आयोग ने प्रदेश में 498 केंद्रों पर कराई थी।

 गिरफ्तार

  • संजीव चतुर्वेदी, आयोग अनुभाग अधिकारी, मूल निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश
  • रितु पत्नी संजीव चतुर्वेदी, आयोग आवास, हरिद्वार
  • राजपाल व संजीव कुमार निवासी ग्राम कुलचंदपुर उर्फ नथौड़ी, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
  • रामकुमार पुत्र सुग्गन सिंह निवासी ग्राम सेठपुर लक्सर हरिद्वार

 

अब तक बरामद रुपये

संजीव चतुर्वेदी – 22 लाख 50 हजार रुपये
राजपाल – 10 लाख रुपये, पेपर के प्रश्नों की कॉपी
संजीव – आठ लाख रुपये, अभ्यर्थियों के दस्तावेज, चेक, प्रश्नों की कॉपी
राजकुमार – एक लाख रुपये, परीक्षा के प्रश्नों की कॉपी

 

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago