पौड़ी:- कांग्रेस से पौड़ी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने आज बुधवार को नामांकन किया। लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांच सीटों पर अब तक 26 उम्मीदवार पर्चा भर चुके हैं। आज नामांकन का आखिरी दिन है। गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदयाल ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद वह रामलीला मैदान में जनसभा करेंगे। वहीं भाजपा समेत अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशी भी अंतिम दिन नामांकन करेंगे।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, गढ़वाल सीट से आठ, टिहरी से छह, हरिद्वार से छह, अल्मोड़ा से तीन और नैनीताल सीट से तीन उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। बुधवार को गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल नामांकन दाखिल कर दिया है.। वहीं नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, अल्मोड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा और हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत नामांकन करेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…