उत्तराखण्ड

यात्रा मार्गों से कूड़ा हटाने को पीसीबी करेगा फंडिंग, वन विभाग को मिलेगी राहत

चारधाम यात्रा मार्ग पर कूड़ा हटाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) राशि देगा। इसको लेकर मुख्य सचिव ने पीसीबी को निर्देश दिए हैं। इससे खासकर वन विभाग को सुविधा होगी, जिसके आरक्षित वन क्षेत्र में कूड़ा जमा है, लेकिन उसके पास सफाई के लिए कोई मद नहीं है। चारधाम यात्रा मार्ग में तैयारियों को लेकर सरकारी विभाग जुटे हैं।

एनएच समेत अन्य विभाग जहां पर मार्ग खराब है, उनको दुरुस्त करने में जुटे हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाल में बैठक हुई थी, इसमें तैयारियों के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। बैठक में चारधाम मार्ग पर कूड़े की सफाई का मुद्दा भी आया था, इसके लिए मुख्य सचिव ने पीसीबी को बजट देने को कहा है। पीसीबी के अधिकारियों के अनुसार नगर निगम, नगर पालिका के पास तो बजट होता है, अन्य के पास तकनीकी अड़चन होती है। ऐसे में वन विभाग, नगर पंचायत आदि को कूड़ा हटाने के लिए राशि दी जा सकेगी, जिससे वे कूड़ा हटा सकें।

पीसीबी के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते कहते हैं कि वनों में कूड़े की समस्या बढ़ी है, यह कूड़ा वन्यजीवों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा जंगल की आग की दृष्टिगत भी ठीक नहीं है। पर वन विभाग के पास कूड़ा हटाने के लिए कोई मद नहीं होता है। अब संबंधित विभागों को कूड़ा हटाने का के लिए राशि दी जा सकेगी, इस संबंध में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago