देश-विदेश

भा.ज.पा. के संगठन चुनाव में शांतिपूर्वक चुनाव, नौ जिलों में निर्विरोध चुनाव संपन्न

हिमाचल प्रदेश:- हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के संगठन चुनाव को लेकर रविवार को नौ संगठनात्मक जिलों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली है। ज्यादातर जगह शांतिपूर्वक चुनाव हुए और सभी नौ जिलों में निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। प्रदेश में भाजपा के 16 संगठनात्मक जिले हैं। जिसमें से 16 में चुनाव प्रक्रिया चली हुई है।

अन्य 7 जिलों में सोमवार यानी 6 जनवरी तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। प्रदेश में हो रहे संगठन के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि सर्वसम्मति से नौ जिलों में चुनाव पूरे हो गए हैं। अन्य सात जिलों में भी सोमवार तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसकी जिम्मेदारी राज्य स्तर के बड़े नेताओं को दी गई है। चंबा से धीरज नरयाल, पालमपुर से रागिनी रकवाल, देहरा से अजय खट्टा, कुल्लू से अमित सूद, सुंदरनगर से हीरा लाल, मंडी से निहाल चंद शर्मा, सोलन से रतन सिंह पाल, सिरमौर से धीरज गुप्ता और लाहौल स्पीति से रिंगजिन हरियाप्पा को अध्यक्ष चुना गया है। सुंदरनगर से अध्यक्ष बने हीरा लाल जिला मंडी के तहत आने वाले करसोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी रह चुके हैं। इसी तरह रतन सिंह पाल जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र से दो बार भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संगठनात्मक  जिला मंडी और सुंदरनगर में आयोजित  संगठन पर्व  जिला अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया और मंडी से निर्वाचित निहालचंद शर्मा और सुंदर नगर से पूर्व विधायक हीरालाल को पुनः नया दायित्व मिलने पर मिलकर बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के नौ संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्ष का चयन हो चुका है इसमें सोलन से रत्न पाल सिंह, कुल्लू से अमित सूद चंबा से धीरज नरयाल, पालमपुर से रागनी रकवाल, लाहौल स्पीति से रिंग जिन हरियाप्पा, सिरमौर  से धीरज गुप्ता, देहरा से अजय खट्टा को दायित्व दिया गया है। उन्होंने सभी को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी जिलाध्यक्ष प्रदेश में भाजपा को नई ऊंचाई तक ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी के अनुभव और कार्य कुशलता से प्रदेश के संगठन को मजबूती मिलेगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago