उत्तराखण्ड

सद्भावना दौड़ में जुटे लोग, ‘ड्रग्स फ्री हेल्दी लाइफ’ का संदेश देने का किया प्रयास

बागेश्वर:-  विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन, जिला प्रशासन व खेल विभाग के तत्वाधान में रन फॉर ओलंपिक (सद्भावना दौड़) का आयोजन किया गया। रविवार को रन फॉर ओलंपिक में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, नागरिकों, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। दौड़ के माध्यम से ड्रग्स  फ्री हेल्दी लाइफ जैसे नारे लगाकर युवाओं को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया गया। सद्भावना दौड़ का शुभारंभ विधायक सुरेश गढ़िया, डीएम अनुराधा पाल और उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष निर्मान मुखर्जी ने हरी झंडी दिखाकर किया, जो नुमाइशखेत से प्रारंभ होकर गोमती पुल, एसबीआई तिराहा, सरयू पुल, पिंडारी रोड होते हुए खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुई।

खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में हुए मुख्य कार्यक्रम में खिलाड़ियों को वर्चुअल संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को ओलंपिक दिवस की बधाई दी।  उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा।  सभी खिलाड़ियों से खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा जिस प्रकार से बागेश्वर की भूमि से कुली बेगार प्रथा का अंत हुआ, ठीक उसी प्रकार से रन फॉर ओलंपिक (सद्भावना दौड) भी देवभूमि के युवाओं को नशे से दूर रहने का बडा संदेश देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।  खिलाड़ियों को समय-समय पर प्रशिक्षण व प्रोत्साहन दिया जा रहा है। खेल अवस्थापना विकास के कार्य तेज गति से किए जा रहे है। उन्होंने कहा सभी को मिलकर वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाना है, तथा आज का यह दिन इसके लिए संकल्प लेने का भी है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में ग्लोबल वार्मिंग का जिक्र करते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों से जल संरक्षण व जल संवर्धन के लिए आगे आने का भी आह्वान  किया।

विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए हम स्वस्थ मन के साथ ही स्वस्थ तन को प्राप्त कर सकते हैं। हमें खेल जहां जीवन में अनुशासन सिखाते है, वहीं खेलों से टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि खेलों से खेल भावना के साथ ही आपसी सामंजस्य बढ़ता है।  खेलों से तन-मन तो स्वस्थ रहता ही है, साथ देश के लिए योग्य नेतृत्वकर्ता, समन्वयकर्ता, उत्साही  और लक्ष्य के प्रति समर्पित स्वस्थ नागरिक भी प्राप्त होते हैं। जिलाधिकारी ने कहा खेल ही एक ऐसा माध्यम है,जो नशे की प्रवृत्ति के साथ-साथ नकारात्मक सोच को दूर करता है तथा शारीरिक व मानसिक रूप से सक्रिय रहने में महत्वपूर्ण है।

ओलंपिक संघ के सचिव डॉ डीके सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट द्वारा किया गया।  इस दौरान विभिन्न  खेलों के विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, उप जिलाधिकारी कपकोट अनुराग आर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिलाध्यक्ष कांग्रेस भगवत सिंह डसीला,चेयरमैन रेडक्रॉस सोसाइटी संजय साह जगाती, जिला सचिव आलोक पांडेय, अनिल कार्की, गीता रावल, , कुंदन कालाकोटी, गणेश धपोला,  बबलू नेगी, महिपाल गाड़िया, प्रमोद मेहता, कौशल किशोर सिंह, राजेन्द्र पूना, ललित नेगी, दरवान सिंह, इंद्र सिंह गड़िया, दीपक खेतवाल, अजय चंदोला, अनिल कार्की, दीप जोशी, कमलेश तिवारी, किशन सिंह मलड़ा, दलीप खेतवाल, नरेंद्र खेतवाल समेत विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago