वाशिंगटन: भारत में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरा जुलूस पर पथराव और आगजनी की घटना की आंच सात समुंदर पार तक नहुंच गई है। आपको बता दें कि अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों ने दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा की निंदा की और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गौरतलब हे कि जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें आठ पुलिसकर्मियों समेत नौ लोग घायल हो गए थे।
हिंसा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘इंडियन अमेरिकन फोरम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 संपत शिवांगी ने कहा कि ‘कुछ असहिष्णु समूह इन दुर्भावनापूर्ण कृत्यों का नेतृत्व कर रहे हैं, जिन्हें विविधता में एकता वाले राष्ट्र के बड़े उद्देश्य के लिए रोका जाना चाहिए।’अमेरिकन्स फॉर हिन्दू के अध्यक्ष और संस्थापक डॉ0 रोमेश जापरा ने जहांगीरपुरी में हिंसक घटना की निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका और पूरी दुनिया को इसकी कड़ी आलोचना करनी चाहिए और दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए। ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपल ऑफ इंडियन ओरिजिन (जीओपीआईओ) के अशोक भट्ट ने कहा कि वह सामुदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के उद्देश्य से हिंसा के किसी भी कृत्य की निंदा करते हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…