उत्तराखण्ड

बाढ़ प्रभावितों समेत उत्तराखंड और देश के जनमानस ने सोशल मीडिया पर किया सीएम धामी का धन्यवाद

उत्तराखंड:-  पिछले दिनों खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज, टनकपुर बनबसा आदि क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जल भराव हो गया था जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे वक्त में प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी संकटमोचक बन बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़े रहे। अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों को रद्द कर सीएम धामी ने स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही प्रभावित लोगों की सहायता के लिए ₹10 करोड़ जारी भी किए।

 सीएम धामी की कार्यशैली और गुड गवर्नेंस की मुरीद हुई जनता, सोशल मीडिया पर कहा #ThankYouCmDhami

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बाढ़ प्रभावित परिवारों समेत उत्तराखंड के स्थानीय लोगों ने #ThankYouCmDhami ट्रेंड करते हुए उन्हें टैग कर आभार ट्वीट किए। इन ट्वीट्स में सीएम धामी के गुड गवर्नेंस मॉडल और बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़े रहते हुए त्वरित रूप से आर्थिक सहायता देने के लिए जनता ने पुष्कर धामी की सराहना की। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को धन्यवाद देने के लिए उत्तराखंड की जनता के विशेष अंदाज में देश की जनता ने भी जुड़ते हुए #ThankYouCmDhami ट्रेंड को अपना समर्थन दिया।

विपक्षी नेताओं ने भी बाढ़ प्रभावित को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए की सीएम धामी की जमकर सराहना

जल भराव से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की तत्परता की खटीमा से कांग्रेस विधायक और विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने खुले दिल से सराहना करते हुए उन्हें थैंक यू कहा। इससे पहले भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक गोपाल सिंह राणा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के द्वारा तत्काल सहायता धनराशि खटीमा के बाढ़ पीड़ित परिवारों को दिये जाने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए उनके गुड गवर्नेंस मॉडल की तारीफ की।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago