उत्तराखण्ड

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग, लगाए वी वांट जस्टिस के नारे

हल्द्वानी :  अंकिता हत्याकांड के बाद पहाड़ की शांत वादियों में उबाल है, लोगों में भारी आक्रोश है। जगह-जगह व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं तो महिलाएं और युवा सड़कों पर उतर चुके हैं। देवभूमि की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आज शहर के युवाओं, छात्र नेताओं सहित तमाम संगठनों ने एक मंच पर आकर विशाल रैली निकाली। “वी वांट जस्टिस” और आरोपियों को फांसी की सजा देने के लिए नारे लगाते हुए रैली एमबीपीजी डिग्री कॉलेज से लेकर डीएम कैंप कार्यालय तक पहुंची। यहां पहुंच युवा धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।

                               अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग

इस दौरान पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला मौजूद रहा और किसी भी प्रकार के बवाल से निपटने के लिए मुस्तैद नजर आया। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की और इस प्रकरण को फास्ट ट्रेक कोर्ट पर ले जाने के साथ सीबीआई जांच कराने की मांग की।

इधर डीएम कैंप कार्यालय पहुंचने के बाद एडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन दिया गया जिस पर एडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने युवाओं को शांत कराते हुए उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने की बात कही। आपको बता दें कि पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर स्थित गंगा भोगपुर में वनंतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट 19 साल की अंकिता का शव शनिवार यानी 24 सितंबर को ऋषिकेश के नजदीक चिल्ला नहर से बरामद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक दिन पहले ही (23 सितंबर) को तीन आरोपियों-रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों ने उसे नहर में धकेलकर हत्या करने की बात स्वीकार की थी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago