जिस सुशांत सिंह राजपूत की केदारनाथ फिल्म को उत्तराखंड में बीजेपी सरकार ने बैन कर दिया था अब उसी सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर केदारनाथ में जल्द ही सेल्फी प्वाइंट बनाने की बात की जा रही है । केदारनाथ में जल्द ही एक्टर सुशांत राजपूत फोटोग्राफी प्वाइंट बनाया जाएगा, जहां यात्री फोटो खिंचवा पाएंगे, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इसके लिए निर्देश दिये हैं।
केदारनाथ धाम में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की स्मृति में फोटोग्राफी प्वाइंट बनाया जाएगा, इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, केदारनाथ क्षेत्र भी विकसित होगा। इसके साथ ही बॉलीवुड भी उत्तराखंड की सुंदर वादियों से रूबरू हो पाएगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इसके लिए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग को निर्देश दिए हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ में केदारनाथ त्रासदी की घटना को दिखाया गया था। इस फिल्म की शूटिंग केदारनाथ, त्रियुगीनारायण, तुंगनाथ सहित क्षेत्र के अन्य इलाकों में किया गया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…