ऋषिकेश:- किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल पर एक पिकअप बेसहारा पशु को बचाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी मंडी से सामान लोड कर चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। जब गाड़ी मंडी-भराड़ी पुल पर पहुंची तो अचानक सामने से एक बेसहारा पशु गाड़ी के सामने आ गया। चालक ने गाड़ी बाई तरफ मोड़ा, जो पुल पर लगी रेलिंग से जाकर टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के अगले दोनों टायर निकल गए। हादसे में गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। चालक को एम्स बिलासपुर में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। चालक नुषाद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी सिकंदरा जिला आगरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…