देश-विदेश

पटना समेत पांच शहरों में पिंक बस सेवा का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगी सुविधा

बिहार;-  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले आधी आबादी को बड़ी सौगात दी है। राज्य की महिला के लिए पिंक बस की सेवा का शुभारंभ हो चुका है। पहले चरण में 20 पिंक बस की सेवा राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में शुरू की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए 20 पिंक बसों एवं राज्य अन्तर्गत 166 डिलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण किया। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक अणे मार्ग से मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बसों को रवाना करने के पूर्व बसों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध कराये जानेवाली सुविधाओं की जानकारी ली।

परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है जिसके तहत 20 पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे महिलाओं का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी। राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 166 डिलक्स बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे राज्य के अंदर यात्रियों का विभिन्न जगहों पर आना-जाना सुगम होगा। साथ ही उनका सफर आरामदायक होगा।

परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि पिंक बस सेवा न केवल महिलाओं को एक सुरक्षित यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी, बल्कि यह सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। आने वाले समय में पिंक बस सेवा का विस्तार अन्य शहरों में भी किया जाएगा। पिंक बसों का परिचालन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा किया जाएगा। प्रथम चरण में 20 पिंक सीएनजी मिनी बसें आ चुकी हैं। 20 बसों में से आठ बसों का परिचालन पटना, चार मुजफ्फरपुर, दो-दो भागलपुर, गया, दरभंगा और पूर्णिया में पिंक बसों का परिचालन नगर बस सेवा के तहत किया जाएगा। दूसरे चरण में 80 पिंक बसों का परिचालन किए जाने की योजना है। इसी शुरुआत भी जल्द हो जाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago