दुखद खबर: जम्मू कश्मीर के पहलगाम के पास बीते दिन चंदनवाड़ी में हुए आईटीबीपी बस हादसे में पिथौरागढ़ के भुरमुनी गांव निवासी जवान दिनेश सिंह बोहरा शहीद हो गये हैं, परिवार वालों को देर शाम दिनेश के शहीद होने की सूचना मिली, सूचना मिलते ही घर और गांव में शोक की लहर फैल गई हैं, वहीं जवान के शहीद होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख व्यक्त किया है।
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ मुख्यालय से लगभग 16 किमी दूर स्थित भुरमुनी गांव निवासी आईटीबीपी की चौथी बटालियन में तैनात दिनेश सिंह बोहरा वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे, अमरनाथ यात्रा के लिए उनकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर में लगी थी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने परिवार को जानकारी दी है कि बस में कुल 39 जवान थे, इसमें 37 आईटीबीपी के और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे।
ITBP की बस का ब्रेक फेल होने के बाद वो सड़क से नदी में गिर गई, सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे, बस में 39 जवान सवार थे, हादसे में छह जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीस जवान घायल हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…