गुजरात:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी में लखपति दीदी कार्यक्रम में 1.1 लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करंगे। पीएम मोदी राज्य भर में 25,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित करेंगे। पीएम मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक नवसारी के वानसी-बोरसी में होने वाले कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं महिला पुलिस कर्मी व कर्मचारी ही देखेंगी। यह कार्यक्रम पुलिसिंग के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित करेगा, क्योंकि कानून और व्यवस्था के सभी पहलुओं के साथ-साथ कार्यक्रम की व्यवस्था महिला पुलिस अधिकारी के हाथों में होगी।
कुल 2,165 कांस्टेबल, 187 इंस्पेक्टर, 61 सब-इंस्पेक्टर, 19 डीएसपी, पांच डीएसपी, एक पुलिस महानिरीक्षक और एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इस समग्र कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगीं। पीएम मोदी गुजरात दौरे में 2,587 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। पीएम सिलवासा में 450 बिस्तरों वाले नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सायली स्टेडियम से 62 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ-साथ लखपति दीदी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 7-8 मार्च को दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव और गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:45 बजे सिलवासा में केंद्र शासित प्रदेश के लिए 2,580 करोड़ रुपये से अधिक लागत की, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह गुजरात जाएंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…