उत्तराखण्ड

दिल्ली में पीएम मोदी ने इगास बग्वाल मनाया, सांसद अनिल बलूनी के घर पहुंचे

उत्तराखंड :- राज्यसभा सदस्य और भाजपा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी के 20, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित आवास पर सोमवार को इगास (बूढ़ी दिवाली) पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने योगगुरु बाबा रामदेव और परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ गौ पूजा के साथ पवित्र अग्नि प्रज्वलित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थी।  पीएम मोदी ने इगास-बग्वाल कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी एक्स पर पोस्ट की हैं।

प्रधानमंत्री ने प्राचीन संस्कृति और पर्व को संरक्षित करने की बलूनी की मुहिम और प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर बलूनी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री की प्रेरणा से करीब-करीब भुला दिए गए इस पर्व को पुनर्जीवित करने की पहल की। करीब पांच सालों के प्रयासों के बाद अब यह पर्व न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देश और दुनिया में मनाया जा रहा है। बलूनी ने इगास के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के राज्य सरकार के फैसले का भी स्वागत किया।

दिवाली के 11 दिन बाद मनाया जाता है पर्व

बलूनी ने बताया कि इस पर्व के संदर्भ में कई मान्यताएं प्रचलित हैं। सबसे अहम मान्यता यह है कि लंका विजय के बाद जब भगवान राम अयोध्या पहुंचे तो लोगों ने घी के दीये जला कर उनका स्वागत किया। उनके आगमन की सूचना गढ़वाल क्षेत्र में कार्तिक शुक्ल एकादशी को मिली थी। इस सूचना से प्रसन्ना क्षेत्र के लोगों ने इसी दिन दीपावली मनाई थी, जिसे इगास या बूढ़ी दिवाली का नाम दिया गया। दूसरी मान्यता यह है कि गढ़वाल के माधो सिंह भंडारी के नेतृत्व में तिब्बत का युद्ध जीतने के बाद उनकी सेना दिवाली के 11 दिन बाद गढ़वाल पहुंची थी।

प्रधानमंत्री ने इगास-बग्वाल कार्यक्रम की तस्वीरें की शेयर

पीएम मोदी ने इगास-बग्वाल कार्यक्रम की कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘उत्तराखंड के मेरे परिवारजनों सहित सभी देशवासियों को इगास पर्व की बहुत-बहुत बधाई! दिल्ली में आज मुझे भी उत्तराखंड से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी जी के यहां इस त्योहार में शामिल होने का सौभाग्य मिला। मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए।’

पीएम ने आगे लिखा, ‘हम विकास और विरासत को एक साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे इस बात का संतोष है कि लगभग लुप्तप्राय हो चुका लोक संस्कृति से जुड़ा इगास पर्व, एक बार फिर से उत्तराखंड के मेरे परिवारजनों की आस्था का केंद्र बन रहा है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘उत्तराखंड के मेरे भाई-बहनों ने इगास की परंपरा को जिस प्रकार जीवंत किया है, वो बहुत उत्साहित करने वाला है। देशभर में इस पावन पर्व को जिस बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है, वो इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। मुझे विश्वास है कि देवभूमि की यह विरासत और फलेगी-फूलेगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago