उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून:-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव व प्रशासनिक अधिकारी व आमजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आजबहुत सौभाग्य का दिन है। पीएम आज देवभूमि को वंदे भारत की बहुत बड़ी सौगात दे रहे हैं, आज से 10 साल जब रेलवे की विकास की बात आती थी, तो केंद्र सरकार की तरफ से 187 करोड़ रुपए मिलते थे और 2014 में पीएम मोदी जब आए तो उन्होंने तुरंत उत्तराखंड के लिए फंड की व्यवस्था की। उत्तराखंड में रेलवे के लिए 2000-4000 करोड़ रुपए तक की व्यवस्था की और इस बार उन्होंने 5000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और रेलमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन की सौगात के लिए आभार है, सीएम ने कहा कि आज देवभूमि के लिए ऐतिहासिक दिन है। वंदे भारत बदलते भारत की नई तस्वीर है, सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति पीएम का विशेष लगाव है, आज पहाड़ पर ट्रेन चलाने का सपना पूरा हो रहा है।

वंदे भारत को हरी झंड़ी दिखाने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली और देहरादून के बीच ये चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की राजधानी को और तेज गति से जोड़ेगी। इस ट्रेन से दिल्ली और देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय काफी कम हो जाएगा, ट्रेन में जो सुविधाएं हैं वो इस सफर को आनंद दायक बनाने वाली हैं वही पीएम के अनुसार उत्तराखंड नौ रत्नों के चलते आगे बढ़ रहे हैं।

पीएम ने अपनी विदेश यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि अभी कुछ घंटे पहले ही मैं तीन देशों की यात्रा करके आया हूं, आज पूरा विश्व भारत को उम्मीदों से देख रहा है, हमने जिस तरह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, जिस तरह हम गरीबी से लड़ रहे हैं उसने पूरी दुनिया का विश्वास जगा दिया है। मेरा विश्वास है कि ये देवभूमि आने वाले समय में पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना के आकर्षण का केंद्र बनेगी, हमें इस सामर्थ्य के अनुरूप भी उत्तराखंड का विकास करना होगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago