प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। दरअसल पीएम मोदी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह गाय के बछड़े के साथ दिखाई दे रहे हैं। अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि ‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है- गावः सर्वसुख प्रदाः। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।’
वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी गाय के बछड़े को दुलारते और उसे गोद में लेकर पीएम आवास में टहलते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भगवान के मंदिर के सामने बछड़े का अभिषेक भी किया। बछड़ा भी आराम से प्रधानमंत्री के साथ सोफे पर प्यार से बैठे नजर आ रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…