उत्तराखंड:- पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। वह पहले भी मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से बात करते रहे हैं। आज भी उन्होंने स्पेस के क्षेत्र में काम कर रहे रक्षित से बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अंतरिक्ष जगत से जुड़े युवाओं से बात की। इस दौरान उन्होंने स्पेस सेक्टर में उत्कृष्ठ कार्य कर रहे अल्मोड़ा के रक्षित से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने स्पेस्टेक स्टार्टअप गेलेक्सी आई के विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई एवं प्रदेश के बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन का जिक्र भी किया। सीएम धामी ने कहा कि आज हमारे प्रदेश के युवा प्रत्येक सेक्टर में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उत्तराखंड के लोगों से मन की बात के दाैरन बात करना उत्तराखण्ड के प्रति पीएम के आत्मीय लगाव को प्रदर्शित करता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…