देशभर में हर घर तिरंगा की पहल को जोर-शोर से आगे बढ़ाया जा रहा है ऐसे में देवभूमि उत्तराखंड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसकी तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस की 75 वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
जिसके तहत बीजेपी पूरे भारतवर्ष में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है, ऐसे में उत्तराखंड में भी हर घर तिरंगा अभियान में लोगों ने खूब बढ़-चढ़कर भाग लिया, बदरीनाथ से लेकर केदारनाथ तक इस अभियान का असर देखने को मिला। ‘हर घर तिंरगा’ उत्तराखंडियों के इस जोश को देखते हुए पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि देवभूमि उत्तराखंड में जबरदस्त उत्साह है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर बदरीनाथ धाम में आईटीबीपी जवान द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि देवभूमि उत्तराखंड में जबरदस्त उत्साह है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी यह आपके कुशल नेतृत्व से ही संभव हो पाया है कि आज प्रत्येक उत्तराखंडवासी आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में पूरे उत्साह से जुड़ा हुआ है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…