देश-विदेश

इटली की पीएम मेलोनी की किताब की प्रस्तावना PM मोदी ने लिखी, ‘मन की बात’ से ली प्रेरणा

नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बायोग्राफी “आई एम जॉर्जिया-माई रूट्स, माई प्रिंसिपल्स” की प्रस्तावना प्रधानमंत्री मोदी ने लिखी है। जॉर्जिया मेलोनी की इस किताब को उन्होंने अपने रेडियो प्रसारण कार्यक्रम ‘मन की बात’ के टाइटल से प्रेरित बताया है।

जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा का भारतीय संस्करण जल्द ही भारत में उपलब्ध हो जाएगा। रूपा पब्लिकेशन इस पुस्तक का प्रकाशन करने वाली है। भारत में इस किताब की चर्चा शुरू हो चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि इस खास किताब की प्रस्तावना लिखना उनके लिए सम्मान की बात है। पीएम मोदी ने इस किताब की प्रस्तावना में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को एक देशभक्त और उत्कृष्ट समकालीन नेता करार दिया है। पुस्तक की प्रस्तावना में पीएम मोदी इस बात का भी जिक्र किया कि पिछले 11 सालों में उन्होंने विश्व कई नेताओं से मुलाकात की। इसमें पीएम मोदी ने बताया कि विश्व के तमाम नेताओं ने उनकी मुलाकात के दौरान बातचीत की। जिनमें हरेक की जीवन यात्रा काफी अलग रही।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में कहा गया कि प्रस्तावना में पीएम मोदी ने लिखा कि इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी का जीवन और नेतृत्व हमें इस शाश्वत सत्यों की याद दिलाता है। भारत में उन्हें एक उत्कृष्ट समकाली राजनीतिक नेता और देशभक्त की ताजा कहानी के रूप में सराहा जाएगा। दुनिया के साथ समान स्तर पर जुड़ते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने में उनका विश्वास हमारे अपने मूल्यों को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस किताब की प्रस्तावना में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी खूब प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने बताया कि कैसे उनकी प्रेरणादायक और ऐतिहासिक यात्रा भारतीयों के दिलों में गहराई उतरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने आशा व्यक्त की है कि यह पुस्तक निश्चित रूप से भारतीय पाठकों को प्रभावित करेगी। गौरतलब है कि जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा का मूल संस्करण सल 2021 में लिखा गया था। उस समय इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी विपक्ष की नेता हुआ करती थीं। इसके बाद हुए आम चुनाव में वह इटली की पहली महिला पीएम बनीं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago