उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई विशेष योजना

पूरे देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, अकेले राजधानी देहरादून में 50 से अधिक स्थानों पर ब्लड डोनेशन और मेडिकल कैंप आयोजित किए गए हरिद्वार रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भी विशाल भंडारा लगा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन का जश्न मनाया गया साथ ही अस्पताल द्वारा सैकड़ों की संख्या में मरीजों को मुफ्त परामर्श दिया गया।

अस्पताल मैनेजमेंट ने लिया निर्णय

अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर रणबीर सिंह चौहान ने बताया हमारे अस्पताल में 150 से अधिक मेडिकल स्टाफ कार्य करता है सभी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन पर कुछ विशेष कार्यक्रम करने को लेकर प्रस्ताव रखा गया था। जिसके पश्चात आज सभी चिकित्सकों के द्वारा मरीजों को मुफ्त परामर्श देने के साथ-साथ सुबह से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था अस्पताल मैनेजमेंट ने निर्णय लिया है कि अब प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में अस्पताल मनाएगा।

गर्भवती महिलाओं को सुविधा देगा पैनेसिया अस्पताल का कार्ड

इस दौरान न्यूरोसर्जन डॉ संजय चौधरी , डॉ सुनील भट्ट और डॉ. ऋतु जैन ने मिलकर 100 से ज्यादा मरीजों का मुफ्त चेकअप किया,  साथ ही गर्भवती महिलाओं को चेकअप के साथ दवाइयों में भी विशेष छूट दी गई गर्भवती महिलाओं को सुविधा देगा पैनेसिया अस्पताल का कार्ड। इस दौरान डॉ. ऋतु जैन ने बताया कि पैनेसियां अस्पताल गर्भवती महिलाओं के हित में एक कार्ड भी उपलब्ध करवा रहा है जो कि बहुत कम मूल्य में गर्भवती महिलाओं अस्पताल की तरफ से उपलब्ध हो जायेगा, लगभग 1000 रु. में यह कार्ड आपको अस्पताल की तरफ से उपलब्ध हो जायेगा।

                                                                        डॉ. ऋतु जैन

 

डॉ. ऋतु जैन ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि गरीब महिलाएं लगातार गर्भावस्था के दौरान चेकअप नहीं करवा पाती हैं सरकारी अस्पतालों में लंबी लाइनें और प्राइवेट अस्पतालों में महंगे खर्च के कारण वह चिकित्सक के परामर्श और सही डाइट नहीं ले पाती जिस लिए अस्पताल के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि मात्र अब ₹1000 के कार्ड से वह पूरे 9 महीने तक मुफ्त चिकित्सक  परामर्श ले सकेंगे।

इस कार्ड के होने पर अस्पताल की ओर से मुफ्त ओपीडी सुविधा के साथ इलाज में 10% की छूट मरीजों को मिल सकेगी साथ ही प्रसव के दौरान अस्पताल में हुए खर्चे पर 5000 रुपए की छूट भी उपलब्ध करवाई जायेगी।

                                                                                               पैनेसिया अस्पताल

 

                                 गर्भवती महिलाओं को सुविधा देगा पैनेसिया अस्पताल का कार्ड
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago