देश-विदेश

बुद्ध पूर्णिमा पर लुंबिनी यात्रा से पहले पीएम मोदी ने दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बुध्द पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक दिवसीय यात्रा के लिए नेपाल के लुंबिनी पहुंचेंगे। जहां से वे दुनिया को विश्व शांति का संदेश देंगे। नेपाल यात्रा पर जाने से पहले आज पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल के साथ हमारे संबंध अद्वितीय हैं। पीएम शेर बहादुर देउबा से फिर मिलने का उत्सकु हूं।  वर्ष 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह पहली नेपाल यात्रा होगी। अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने चार बार नेपाल का दौरा किया था।

पीएम मोदी को किया जाएगा सम्मानित

लुंबिनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी को बौद्ध विश्वविद्यालय की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। ये उपाधि पाने वाले वे पहले भारतीय पीएम बनेंगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत नेपाल के बीच सभ्यतागत और लोगों के संपर्क से हमारे घनिष्ठ संबेधों की स्थायी इमारत बनाते हैं। नेपाल के साथ हमारे संबंध अद्वितीय हैं।
पीएम ने कहा कि पिछले महीने पीएम देउबा की भारत यात्रा के दौरान हमारी सार्थक चर्चा के बाद मैं उनसे फिर से मिलने की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

हम कई क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने के लिए अपनी साझा समझ का निर्माण करना जारी रखेंगे।

पीएम मोदी छह घंटे बिताएंगे लुंबिनी

प्रधानमंत्री कल लुंबिनी में महामया देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद भारतीय मठ का लोकार्पण करेंगे साथ ही वह भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में छह घंटे बिताएंगे। इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय सभागार भवन में लगभग पांच हजार लोगों को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर भी जाएंगे

बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर  पर पीएम मोदी बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी और महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में  भी जाएंगे । म्यांमार बुद्धविहार के सभागार में डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि हेलीपैड पर उतरकर प्रधानमंत्री कार से मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर गेट तक पहुंचेंगे।

वहां गेट से पुरातत्व नियमों का पालन करते हुए मंदिर जाएंगे और भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना कर चीवर चढ़ाएंगे। वह दो से पांच मिनट तक मंदिर में ही ध्यान भी करेंगे । भगवान बुद्ध का जन्मस्थान लुंबिनी यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में से एक है।

 

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago