उत्तराखण्ड

दून शहर में नशे में गाड़ी चलाने पर पुलिस का एक्शन, 23 चालान और दो नाबालिगों को चेतावनी

देहरादून:- पुलिस ने शहर में खुलेआम जाम छलकाने वालों पर शिकंजा कसते हुए 23 लोगों का चालान कर दिया है। जबकि एक कार सवार को भी नशे की हालत में पकड़ा है। इसके अलावा दो नाबालिगों को वाहन चलाते हुए पकड़ा है। हालांकि, दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। शहर में गली से लेकर हाईवे किनारे खुलेआम जाम छलक रहे हैं। शाम ढलते ही सोलानी पार्क, गंगनहर किनारे, नगर निगम पुल, बोट क्लब, रोडवेज बस स्टैंड के पास, रुड़की टॉकीज, मलकपुर चुंगी के पास लोग सड़क किनारे खड़े होकर शराब और अन्य नशा करना शुरू कर देते हैं। यह नशे की हालत में आने जाने वाली महिलाओं, युवतियों और लोगों से अभद्रता करते हैं। इसकी शिकायत लोगों ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस से की थी।

इस पर शनिवार की देर शाम पुलिस ने जगह-जगह अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 23 लोगों को हिरासत में ले लिया और चालान कर दिया। जबकि एक युवक को नशे की हालत में कार चलाते हिरासत में लिया और चालान कर दिया और कार सीज कर दी। इसके अलावा बाइक सवार दो नाबालिगों को पकड़ लिया और बाइक सीज कर दी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

शहर में रोडवेज बस स्टैंड के सामने, मलकपुर चुंगी, नगर निगम पुल के पास कई खाने के होटल ऐसे हैं, जिनमें खुलेआम शराब पिलाई जा रही है। इन्हें पुलिस का भी डर नहीं है। यह होटल मालिक पुलिस पर भरी रौब गालिब करते हैं। ऐसे में पुलिस शराब पीने वालों पर कार्रवाई करती है लेकिन इन होटल मालिकों पर कार्रवाई नहीं करती है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago