उत्तराखण्ड

जोशीमठ पेट्रोल पंप के नजदीक जंगल में आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मिलकर किया काबू

जोशीमठ:-  जोशीमठ के जंगल में अचानक आग लग गई और पेट्रोल पंप के पास तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंचे। आग इतनी विकराल थी कि उसे बुझाने में करीब चार घंटे लग गए। यदि समय पर आग नहीं बुझती तो बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं नंदप्रयाग में एक टिन शेड में आग लग गई जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझाई।

बुधवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के पेट्रोल पंप के पास जंगल में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंचे और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। वहीं नंदप्रयाग के झूलाबगड़ के पास एक टिन शेड में आग लग गई। इसमें शेटरिंग का सामान (लकड़ी व लोहा) रखा था। सूचना पर गोपेश्वर से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और देर रात तक आग बुझा दी।

बृहस्पतिवार सुबह प्रभारी फायर सर्विस गोपेश्वर प्रदीप त्रिवेदी ने मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। इधर, उर्गम घाटी में सलना के जंगलों में लगी आग को नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग के कर्मियों ने बुझा दिया है।

आदिबदरी तहसील के जुलगढ़ गांव के ऊपरी जंगल बीते बुधवार शाम से जल रहे हैं। वहीं बेनीताल के निचले क्षेत्र में लगी आग से बेनीताल के घने जंगलों पर भी संकट है। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार शाम से लगी आग को बुझाने के लिए कोई भी वन कर्मी नहीं पहुुंचा। प्रधान यशवंत भंडारी ने बताया कि आग लगने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वहीं इससे पूर्व रंडोली और भलसों के जंगलों में आग लगी रही। लगातार आग लगने से आदिबदरी और आस पास के गांवों में तेज गरमी का अहसास हो रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago