रुड़की: सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे बर्खास्त पोस्ट मास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक संजय गांधी कालोनी रुड़की, निवासी राकेश शर्मा ढंडेरा स्थित एक पोस्ट आफिस में पोस्ट मास्टर के पद पर था ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमास्टर काफी लंबे समय से उपभोक्ताओं के आरडी, बचत खातों, एफडी से लाखों रुपए की रकम हजम कर रहा था। जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया था। 25 अगस्त 2021 को पोस्ट मास्टर के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था तभी से आरोपी फरार चल रहा था।
मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक रणजीत खनेडा ने शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे से आरोपित पोस्ट मास्टर राकेश मोहन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। विवेचना में पता चला है कि आरोपी अब तक उपभोक्ताओं के खाते से करीब 83 लाख रुपए की रकम हड़प कर चुका है। यह आंकड़ा करीब एक करोड़ हो सकता है। पुलिस खातों की जांच कर रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…