दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोपी दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के रामपुर के चक्कू चौक से गिरफ्तार किया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि आरोपी बोरा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में था। रामपुर में वह अपने अधिवक्ता से मिलने पहुंचा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
एक सितंबर को मुकेश बोरा के खिलाफ महिला ने नौकरी पक्की करने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसी दिन पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। दो सितंबर को मुकेश बोरा पर पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई। पीड़ित महिला ने बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया था। तभी से गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर बोरा कोर्ट गया था। कोर्ट ने याचिका निरस्त की तो वह हाईकोर्ट पहुंच गया था। 13 सितंबर को हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर सशर्त रोक लगा दी थी। 17 को गिरफ्तारी की याचिका खारिज हो गई। तब से बोरा फरार हो गया था।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केन्द्र…
देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा…
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के चार गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार…
देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आज मूल निवास और भू…
देहरादून:- 9वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का शुक्रवार को आगाज हुआ। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में दिव्यांगजनों…
उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में हत्या, बलात्कार, सामूहिक…