उत्तराखण्ड

पुलिस का चेकिंग अभियान जारी, 60 वाहनों को सीज किया, शराब पिलाने वाले होटल पर हुई कार्रवाई

ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे के बाद पुलिस चेकिंग अभियान जारी है। इस दौरान नियमों के विरुद्ध वाहन दौड़ाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही हुड़दंग मचाने वाले कुछ युवाओं को गिरफ्तार किया गया। यही नहीं होटल में शराब पीने और पिलाने वालों का भी पुलिस ने चालान किया। रात के समय दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले 60 लोगों के वाहनों को सीज किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि तनिष्ठ रेस्टोरेंट शास्त्री नगर में शराब पिलाई जा रही है।

इस दौरान पुलिस ने छापा मारा तो होटल स्वामी फूल सिंह निवासी सारथी विहार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही वहां बैठकर शराब पी रहे 12 लोगों के चालान किए गए। इनमें विश्वनाथ, लोकेश, संजय बिष्ट, ऋतिक गुसाईं, कमल गुसाईं निवासी चंडीगढ़, हीरा सिंह, अभिनय, राहुल, मनोज, राजेश और शिव मंगल आदि शामिल हैं।

एक बाइक पर पांच सवार, बाइक सीज

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक बाइक पर पांच लोग सवार थे। पुलिस ने बाइक के नंबर पर जांच की तो उसे राजपुर थाने लाया गया। मामले में पुलिस ने बाइक सवार अयान निवासी जलालाबाद, शामली यूपी, कासिफ निवासी रुड़की, शाकिब निवासी जलालाबाद, शामली यूपी, गुलफाम निवासी गुजरहेड़ी मुजफ्फनरनगर यूपी और नौशाद निवासी मंडी मुजफ्फरनगर यूपी के चालान किए। बाइक को सीज कर दिया गया है।

सड़क पर हुड़दंग कर रहे चार गिरफ्तार, वाहन सीज

गुच्चूपानी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हुड़दंग कर रहे चार युवकों पुलिस ने पकड़ लिया। युवकों का वीडियो वायरल हुआ था, इसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। प्रियांशु निवासी करनाल, यश राणा निवासी करनाल, कुणाल निवासी मुजफ्फरनगर यूपी और सम्राट निवासी सहारनपुर यूपी के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।

वाहन चलाने वाले 250 के चालान

पुलिस ने देर रात वाहनों की चेकिंग में दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान 250 से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जबकि 60 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने रात में सामान डिलिवर करने वाली कंपनी के वाहनों को भी चेक किया। इस दौरान कई वाहनों के चालान किए गए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago