उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सामने बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रतियोगी छात्र और पुलिस में झड़प हो गई। स्थिति मारपीट और हाथपाई तक आ गई। इससे हलचल मच गई। छात्रों के उग्र रुख को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स बुला ली गई। मामला उस समय बिगड़ा जब आयोग के पास टीबी सप्रू रोड पर लगे बैरिकेडिंग के बीच से होकर छात्र यूपीपीएससी गेट की तरफ आ रहे थे।
यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों छात्रों पर बाहरी होने का शक जताते हुए आईडी प्रूफ मांग लिया। इसको लेकर छात्र उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। इससे स्थिति बिगड़ गई। छात्रों और पुलिस से काफी देर तक झड़प और नोकझोंक हुई। स्थिति मारपीट और हाथपाई तक पहुंच गई। मौके पर बड़ी संख्या में छात्र जुट गए और पुलिसकर्मियों से उलझ गए। यह देखते हुए मौके पर अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…