पौड़ी प़ुलिस ने राज्य स्तर पर फर्जी कॉपरेटिव सोसायटी/कपंनी की धोखाधड़ी का भंडाफोड, किया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने प्रकरण का खुलासा किया। बताया कि कंपनी पूरे प्रदेश में निवेश के नाम पर फर्जी सोसायटी चला रही थी।
एसएसपी ने बताया कि कोटद्वार निवासी महिला की शिकायत पर प्रकरण की जांच की गई, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कंपनी के स्टेट हेड सहित पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड ट्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी (एलयूसीसी) के नाम से फर्जीवाड़ा कर रहे थे।
पौड़ी में दुगड्डा, कोटद्वार, सतपुली, श्रीनगर, पौड़ी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी सहित 35 शाखाएं संचालित की जा रही थी। एसएसपी सिंह ने बताया कि कंपनी पर 92 करोड़ की देनदारी है। कहा सोसायटी/कपंनी का संचालक पहले लखनऊ में रहता था। जो अब दुबई फरार हो गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…