उत्तराखण्ड

विधानसभा के बजट सत्र को लेकर पुलिस की पूरी तैयारियां, आज ये रूट रहेंगे डायवर्ट

देहरादून:- आज से प्रस्तावित विधानसभा के बजट सत्र के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान रिस्पना की ओर कोई भारी वाहन नहीं जाएगी। इसके अलावा पांच बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान जनता से अपील है कि वह वैकल्पिक मार्गों का भी प्रयोग करे। बैरियर प्वाइंट पर सभारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

बैरियर प्वाइंट

  • प्रगति विहार
  • शास्त्री नगर

  • हरिद्वार बाईपास

  • डिफेंस कॉलोनी

  • विधानसभा तिराहा

 डायवर्जन

  • सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • रिस्पना क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रूप से लालतप्पड़, हर्रावाला व नया गांव पर रोका जाएगा।

  • देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी, चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी, फव्वारा चौक से पुलिया नंबर छह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

  • धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा।

  • मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को विधानसभा तिराहा, रिस्पना, पुरानी बाईपास चौकी होते हुए धर्मपुर-ईसी रोड की ओर भेजा जाएगा।

  • सभी प्रस्तावित जुलूस केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा और इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में ही पार्क किए जाएंगे।

  • जुलूस के बन्नू स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।

  • यातायात दबाव अधिक होने पर डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला भेजा जाएगा।

  • आावश्यकतानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है और डायवर्ट किए गए यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago