राष्ट्रीय

पंजाब में पुलिस ने अवैध इमीग्रेशन सेंटर संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, लाखों रुपये ठगने का आरोप

श्री मुक्तसर साहिब( पंजाब):-  अवैध रूप से अमेरिका गए नौजवानों के डिपोर्ट होकर वापस लौटने के मामले में राज्य सरकार प्रदेश भर में ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में जिला मुक्तसर में भी अवैध रूप से इमीग्रेशन सेंटर चलाने वाले दो एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना सिटी में एफआईआर दर्ज की है‌। भले ही अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटने वालों में मुक्तसर का एक भी व्यक्ति नहीं था परंतु जिले में विदेश भेजने के नाम पर हर साल ट्रैवल एजेंटों पर एफआईआर दर्ज हो रही है। इनमें अधिकांश वो हैं जिनके पास सेंटर चलाने का लाइसेंस भी नहीं है। पुलिस को शिकायतें मिल रहीं थी कि कोटकपूरा रोड पर चल रहे विदात इमीग्रेशन सेंटर संचालकों के पास लाइसेंस नहीं है और यह लोग लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग रहे हैं। जिसके बाद थाना सिटी पुलिस ने सेंटर पर रेड की।

जांच अधिकारी एएसआइ रछपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे‌। इस दौरान वह डॉ केहर सिंह चौक कोटकपूरा रोड पर मौजूद थे कि सूचना मिली कि मोहित कुमार पुत्र प्रेम कुमार वासी गली नंबर चार आदर्श नगर व इंद्रजीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह वासी लंडे रोडे बिना लाइसेंस के विदात इमीग्रेशन सेंटर चला कर लोगों को विदेश का वीजा लगवाकर देने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग रहे हैं। उन्होंने पुलिस टीम के साथ उक्त सेंटर पर रेड की। जांच के बाद सेंटर संचालक मोहित कुमार व इंद्रजीत सिंह के खिलाफ धारा 318(4),3(5) बीएनएस 24 इमीग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वर्ष 2024 में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के सात मामले सामने आए थे जिनमें अभी आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सातों में से छह अंडर इन्वेस्टिगेशन हैं और एक कोर्ट में लंबित है। वहीं इस साल भी फरवरी माह में एक बाप-बेटी एजेंट ने पुलिस विभाग के पूर्व कर्मचारी से इंग्लैंड भेजने के नाम पर 24.80 लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में भी एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद अभी जांच चल रही है।

जिले में अवैध रूप से चल रहे इमीग्रेशन सेंटरों की संख्या बहुत ज्यादा है। अगर जिला प्रशासन इन सेंटरों पर शिकंजा सख्ती के साथ कसे तो कइयों पर कार्रवाई की जा सकती है। यह लोग लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन भी एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच थोड़ी समय कर केस कोर्ट में भेज दें तो आरोपितों पर कार्रवाई में देरी नहीं होगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago