Uttarakhand Assembly Session: समान नागरिकता संहिता (यूसीसी) को विधानसभा में पेश किया जाना है। इसके मद्देनजर जिले में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। खुफियां एजेंसिया भी अलर्ट मोड पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) मसौदा रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है। पांच सदस्यीय यूसीसी पैनल ने शुक्रवार को मसौदा मुख्यमंत्री को सौंप दिया था। इसे छह फरवरी को विशेष रूप से बुलाए गए विधानसभा सत्र में पेश करने की तैयारी है।
एक बार यह कानून बन जाता है तो उत्तराखंड आजादी के बाद यूसीसी को लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा। यूसीसी लागू होने से पहले पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। पूरे जिले में सुरक्षा को पुख्ता किया गया है। संदिग्ध स्थानों पर पुलिस व पीएसी तैनात है। खुफियां एजेंसियों हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया सेल फेसबुक, व्हाटएस, ट्विटर व अन्य साइटों की निगरानी कर रही है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात किया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…