उत्तराखण्ड

बदरीनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल से रील बनाने पर पुलिस ने 15 यात्रियों को किया चालान

उत्तराखंड:-  बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में बुधवार को रील और वीडियो बनाना 15 लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया और आठ घंटे तक उनके मोबाइल जब्त रखे। प्रदेश सरकार ने चारों धामों में मंदिर परिसर में 50 मीटर के दायरे में रील बनाने और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। बुधवार को बदरीनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल से रील और वीडियो बनाने हुए पुलिस ने 15 यात्रियों को पकड़ा। पुलिस ने सभी के मोबाइल जब्त कर लिए। करीब आठ घंटे बाद सबका 500-500 रुपये का चालान कर मोबाइल लौटा दिए। कोतवाल नवनीत भंडारी ने बताया, मंदिर परिसर में रील बनाने वालों में बंगाल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य क्षेत्रों के यात्री शामिल थे।

उन्होंने कहा, यदि स्थिति नहीं संभली तो रील और वीडियो बनाने वालों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय में चारधाम यात्रा को लेकर डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा, मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में केवल दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को जाने दिया जाए। कहा, मंदिर परिसर में अनावश्यक रील, सोशल मीडिया कंटेंट बनाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। यात्रा मार्ग पर वाहनों के आवागमन के लिए गेट सिस्टम तैयार किया जाए, ताकि क्षमता से अधिक भीड़ न हो। कहा, यात्रियों के लिए चिह्नित किए गए होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया जाए। श्रद्धालुओं को जहां रोका गया है, वहां रोके जाने की अवधि और रास्ता खुलने का समय निश्चित किया जाए और इसकी जानकारी यात्रियों को दी जाए।

कहा, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में चलने वाले खच्चरों के आवागमन के समय को भी निर्धारित किया जाए। इस दौरान केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर शेड बनाने पर चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कर बिना पंजीकरण यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं, ट्रैवल एजेंसी और ड्राइवर के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago