उत्तराखण्ड

गणतंत्र दिवस-2024 को लेकर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी,परेड ग्राउण्ड के चारों ओर पूर्णरुप से रहेगा जीरो-जोन

परेड ग्राउण्ड के चारों की यातायात व्यवस्था निम्नवत रहेगी 

  • गणतंत्र दिवस -2024 के दृष्टिगत परेड ग्राउण्ड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों एवं रेहडियों का आवागमन / प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।

परेड के दौरान परेड ग्राउण्ड के चारों ओर पूर्णरुप से जीरो-जोन रहेगा।

  • गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले समस्त नागरिक आदि अपने वाहन रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इण्टर कालेज / IRDTA ऑडिटोरियम नियर सर्वे चौक में पार्क कर पैदल परेड ग्राउण्ड के दोनों सामान्य प्रवेश द्वार से कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें।

पार्किंग व्यवस्था

1- गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले बुजुर्गो/बच्चों/महिलाओं आदि के वाहन रेंजर ग्राउंड , मंगला देवी इण्टर कालेज नियर सर्वे चौक में पार्क होगें।

  1. धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक की ओर से आने वाले समस्त वाहन रेंजर्स ग्राउण्ड में पार्क होगें ।
  2. सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड में पार्क होगें ।
  3. राजपुर रोड़ से परेड में प्रतिभाग / दर्शको के वाहन लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट के अंदर पार्क होगें ।

बैरियर व्यवस्था

परेड ग्राउण्ड के चारो ओर यातायात व्यवस्था बनाये जाने के सम्बन्ध में आउटर/इनर बैरियर प्वाईंटों पर व्यवस्था बनायी जायेगी –

 आउटर प्वाईंट
1. ई0सी0 रोड़ सर्वे चौक,
2. मनोज क्लिनिक,
3. बुद्धा चौक,
4. दर्शनलाल चौक,
5. ओरिएण्ट चौक,
6. पैसिफिक तिराहा ।

केवल पासधारक वाहन सीमित संख्या में प्रवेश कर सकेंगे।

 इनर प्वाईंट

  1. रोजगार तिराहा,
    2. कनक चौक,
    3. डूंगा हाऊस,
    4. लैन्सडाऊन चौक,
    5. कान्वेन्ट तिराहा ।

पासधारकों को छोड़कर इनर प्वाईंट से कोई भी वाहन परेड ग्राउण्ड की ओर नहीं जायेगा ।

विक्रमों के लिये डायवर्ट व्यवस्था

  1. 02 नम्बर रूट (रायपुर रूट) के समस्त विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जायेगें।
  2. 03 नम्बर रूट(धर्मपुर रूट) के समस्त विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एम0के0पी0 चौक की ओर से भेजे जायेगें।
  3. 05 नम्बर रूट (आई0एस0बी0टी रूट), 08 नम्बर रूट (कांवली रूट) के समस्त विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जायेगें।
  4. प्रेमनगर रुट के समस्त विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जायेंगे।
  5. राजपुर रुट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुये बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड़ पर भेजे जायेंगे।

सिटी बसों के लिये डायवर्ट व्यवस्था

  1. आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घण्टाघर होते हुए राजपुर की ओर जायेंगी।
  2. रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर को ओर वापस भेजी जायेंगी।
  3. रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से सहस्त्रधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जायेंगी।

दून पुलिस

समस्त दून वासियों को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ अपेक्षा करती है कि गणतन्त्र दिवस -2024 के अवसर पर दून पुलिस को अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करनें का कष्ट करें, साथ ही उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले समस्त वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया अपने वाहनों को रूट के अनुसार निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करें, सड़क पर वाहन पार्क न करें, निर्धारित रूटों का ही प्रयोग करें । उक्त कार्यक्रम के दौरान दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें, अपने गन्तव्य तक पहुंचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए यातायात व्यवस्था बनाये रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago