उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में पुलिस अधिकारियों ने बवाल स्थल का किया मुआयना, जल्द गिरफ्तारी की संभावना

उत्तरकाशी:-   उत्तरकाशी में बीते 24 अक्टूबर को जनाक्रोश रैली के दौरान बवाल की घटना के बाद रविवार को शहर में पुलिस ने फिर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। वहीं, जिस जगह पर बवाल की घटना घटी थी, पुलिस अधिकारियों ने वहां पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कुछ और लोगों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। जिला मुख्यालय में स्थित मस्जिद के विरोध में आयोजित जनाक्रोश रैली के दौरान बवाल की घटना के बाद से तनाव की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही हैं। रविवार को शहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला।

इस दौरान यह फ्लैग मार्च शहर की आंतरिक सड़कों के साथ भटवाड़ी रोड़ से होते हुए गुजरा। इस दौरान पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाया। साथ ही आमजन से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर सभी से जिला प्रशासन की ओर से लागू निषेधाज्ञा का पालन करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट व भड़काऊ बयानबाजी, गोष्ठी और प्रदर्शन नहीं करने की अपील की। इधर, जनाक्रोश रैली के दौरान हुए बवाल की घटना की जांच कर रहे विवेचना अधिकारी पुलिस निरीक्षक मनोज असवाल ने बताया कि विवेचना के तहत घटनास्थल का रूटिन निरीक्षण किया गया है। साथ ही एक नक्शा तैयार किया गया है कि कहां से प्रदर्शनकारी आ रहे थे और कहां पर पुलिसकर्मी खड़े थे। बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया गया है। बताया कि मामले की विवेचना की जा रही कि पथराव करने वालों की पहचान के लिए गोपनीय सूत्रों और मुखबिरों की मदद ली जा रही है।

पहचान के साथ पर्याप्त सबूत जुटाने के बाद मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि जनाक्रोश रैली के दौरान हुए बवाल की घटना में जो भी सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ है। उसकी वसूली भारतीय न्याय संहिता में निहित प्रावधानों के तहत उपद्रवियों से ही की जाएगी। बताया कि इसके लिए बोतल फेंकने वालों से लेकर पत्थरबाजी शुरू करने वालों सभी की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही इसके लिए फारेंसिंक टीम की भी मदद ली जा रही है। बताया कि तनाव की आशंका को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल भी शहर में मौजूद है। मस्जिद के खिलाफ जनाक्रोश रैली में शामिल होने वाले महंत केशव गिरी ने उनके बड़कोट उपराड़ी स्थित आश्रम पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए जाने का आरोप लगाया है।  घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। बीते 24 अक्तूबर को जिला मुख्यालय में आयोजित जनाक्रोश रैली में बड़कोट के उपराड़ी से सनातन हिंदू जागृति संगठन के अध्यक्ष महंत केशव गिरी भी शामिल हुए थे। महंत केशव गिरी ने बताया कि गत शनिवार देर रात को कुछ अज्ञात लोगों ने उनके बड़कोट उपराड़ी स्थित आश्रम पर पथराव किया। उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताया।

वहीं, घटना की जानकारी पर बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान आश्रम की दीवार पर पथराव से हुए निशान दिखे। पथराव की घटना से बड़कोट नगर क्षेत्र के लोगों ने निंदा करते हुए आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि उन्हें रात को ही घटना की सूचना मिली थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि केशव गिरी से बातचीत कर मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है। आश्रम जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इधर, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, उपराड़ी गांव की प्रधान शांति बेलवाल ने भी घटना की सत्यता की जांच की मांग की है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago