उत्तराखण्ड

राजधानी में दो सेंटरों पर पुलिस का छापा, ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़

देहरादून : राजधानी में ऑनलाइन नकल कराने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने राजपुर और डोईवाला क्षेत्र में दो ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा था। इन दोनों जगहों पर परीक्षार्थियों को लीज लाइन के माध्यम से ऑनलाइन नकल कराई जा रही थी। पुलिस ने दोनों सेंटरों को सील करा दिया है। इसके बाद वहां से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत सीएसआईआर की ओर से एसओ और एएसओ पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराई जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि आईटी पार्क स्थित एक सेंटर में अभ्यर्थियों को नकल कराई जा रही है।

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पशुपति लैब पर छापा मारा। यहां देखा कि संचालकों ने लैब के सर्वर रूम से कुछ लीज लाइन के माध्यम से अभ्यर्थियों को नकल कराई जा रही थी। इस सेंटर को अंकित नाम का युवक चला रहा था। इसी तरह से डोईवाला के हर्रावाला में भी एक सेंटर के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने हर्रावाला स्थित दून घाटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन सेंटर प्रेमनगर डोईवाला में छापा मारा। इस जगह भी सर्वर रूम में एक लीज लाइन को जोड़ा गया था। इसके माध्यम संचालकों से मिलीभगत कर परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नकल कराने के लिए जोड़ा गया था। इस सेंटर को दीपक और मोहित नाम के युवक चला रहे थे। आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में राजपुर और डोईवाला थाने में मुकदमे दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने दूसरे राज्यों में भी अभ्यर्थियों को नकल कराई है। इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।

आरोपी इसके लिए लंबे समय से तैयारियां कर रहे थे। माफिया से गठजोड़ कर बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों से देहरादून के इन सेंटर को परीक्षा केंद्र के रूप में भरवाते थे। इसके बाद यहां सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस लेते हुए परीक्षा के सिस्टम को हैकर परीक्षा के पेपरों को सॉल्व कराया जा रहा है। पता चला है कि आरोपी अभ्यर्थियों से इसके लिए मोटी रकम वसूल करते थे। इस संबंध में फिलहाल जांच की जा रही है। जल्द ही कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago