उत्तर प्रदेश

लखीमपुर में राजनीतिक टकराव, कांग्रेस दफ्तर में भाजपा का बवाल

लखीमपुर खीरी में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा किया। महिला कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के पास स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में घुस गईं। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शन बने रहे।

दरअसल, बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र भाषा बोले जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कांग्रेस के विरोध में भाजपाई प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को लखीमपुर खीरी में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

नेताओं की तस्वीरें उतार फेंकी
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शहीद नसीरुद्दीन मैदान में एकत्रित हुईं। यहां से नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कुर्सियां तोड़ डाली। गांधी परिवार के नेताओं के पोस्टर और तस्वीरें उतारकर फेंक दिया। इतना ही नहीं, कार्यालय में टंगी पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर को भी उतारकर नीचे गिरा दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर टमाटर फेंककर गुस्सा जाहिर किया। खास बात यह रही कि पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे और कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ होती रही। घटनाक्रम के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें भाजपा का झंडा लिए महिला कार्यकर्या तोड़फोड़ करती दिख रही हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago